तितरवाड़ा मारपीट कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद

कैराना :  थाना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को तितरवाड़ा निवासी फैजान पुत्र मुर्सलीन के साथ अरशद समेत 10 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई थी। मामले में वादी बिल्लू उर्फ मुस्तकीम पुत्र रफीक उर्फ फीका की तहरीर पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के निर्देशन में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अरशद पुत्र युसुफ, सादिक पुत्र ताहिर, कासिम पुत्र उमरदीन तथा आजम पुत्र अरशद निवासी ग्राम तितरवाड़ा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.