10 जून की काबड़ौत रैली को सफल बनाने में जुटा रालोद, गांव-गांव पहुंच रहे कार्यकर्ता
शामली : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 10 जून को काबड़ौत में प्रस्तावित जनसभा को लेकर रालोद ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं तथा लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को रैली का निमंत्रण दिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और किसानों, युवाओं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज उठाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की नीतियों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और 10 जून की काबड़ौत रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान किवाना, चूनसा, बरला जाट, हसनपुर, गढ़ी श्याम समेत विभिन्न गांवों में संपर्क कर ग्रामीणों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि रैली संगठन की ताकत और जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन होगी।
अभियान में डॉ. विक्रांत जावला, योगेश भभीसा, राजन जावला, वीर सिंह मलिक, पप्पू प्रधान भारसी, नीरज पंवार, सभासद आशु खान, शौकत जंग, अमरदीप मलिक, बिजेंद्र प्रधान किवाना, पंकज प्रधान तथा विदेश मलिक समेत बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.