विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन शामली में किया गया वृक्षारोपण

शामली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन शामली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शामली  सुमित शुक्ला द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कैराना  हेमन्त कुमार, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय  देशराज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की। जनपद पुलिस शामली द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.