उपनिरीक्षक शैलेंद्र पूनिया की सक्रियता से मिली सफलता, फोटो हटाने के नाम पर मांग रहा था रुपये
शामली : कोतवाली शामली पुलिस ने युवती के फोटो वायरल करने, रुपये की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पूनिया की सक्रिय भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली शामली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी केतन त्यागी ने युवती के फोटो वायरल कर दिए थे। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो हटाने के बदले रुपये की मांग की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। अभियान के तहत शनिवार रात कोतवाली पुलिस ने मिल रोड स्थित गन्ना मिल गेट के सामने से आरोपी केतन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पूनिया ने बताया कि आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पूनिया एवं हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे। शामली से
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.