सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते 11 जुआरी गिरफ्तार, एक लाख से अधिक नकदी बरामद

शामली : अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,01,470 रुपये नकद और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त 11 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में भारतवीर, पुष्पेन्द्र, सलमान, सचिन, दीपक, संजीव, सोमपाल, अकबर, राजेश, त्रिलोक चंद तथा सुनील शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली शामली में जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने मौके से सट्टे में प्रयुक्त 12 मोबाइल फोन तथा 1,01,470 रुपये की नकदी भी बरामद की है। मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 242/26 के तहत जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पूनिया एवं थाना कोतवाली शामली पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.