शामली में प्रस्तावित हिंदू महापंचायत एक सप्ताह के लिए टली
शामली - जनपद में 12 जून को प्रस्तावित हिंदू महापंचायत को फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी संत समाज के प्रमुख नेता स्वामी यशवीर महाराज द्वारा जारी बयान में दी गई। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि धर्मांतरण प्रकरण को लेकर बुलाई गई महापंचायत को पुलिस एवं प्रशासन की जांच प्रक्रिया को देखते हुए फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मामले में शामली पुलिस और पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बयान में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दे को उठाने वालों का भी धन्यवाद किया गया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मांतरण का मामला अत्यंत गंभीर है और यदि शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे की रणनीति घोषित की जाएगी। महापंचायत के स्थगित होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है, जबकि पूरे घटनाक्रम पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है। भविष्य में हिंदू महापंचायत और संबंधित क्षेत्रों के घेराव को लेकर नई घोषणा की जा सकती है। 12 जून की हिंदू महापंचायत एक सप्ताह के लिए स्थगित धर्मांतरण प्रकरण को लेकर बुलाई गई थी पंचायत
पुलिस जांच से संतुष्टि जताते हुए लिया गया निर्णय आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी महापंचायत टलने से प्रशासन को राहत.
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.