शामली में "नमो पार्क" का भव्य शिलान्यास, मंत्री दिनेश खटीक समेत जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण

शामली : नगर क्षेत्र शामली में जनपद शामली में प्रथम नमो पार्क के मुख्य अतिथि दिनेश खटीक एवं पालिका अध्यक्ष द्वारा तीन एकड़ वर्ग में शिलान्यास करते हुए, भाजपा कार्य करता द्वारा नमो पार्क की 8 फुट चारों ओर बाउंड्री कराए जाने के बाद गणेशाय नमः कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है,  आज दिनांक 13 जून 2026:* नगर पालिका परिषद शामली द्वारा आज "नमो पार्क" का शिलान्यास एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री *दिनेश खटीक  ने विधिवत रूप से नमो पार्क का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद अध्यक्ष अरविंद संगल  द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि नमो पार्क पूरे  देश के विभिन्न हिस्सों में हाल में विकसित किया गए है, आधुनिक पर्यावरण-अनुकूल पार्क या नमो ऑक्सीजन बनाने का एक विशेष अभियान है, अध्यक्ष महोदय  ने कहा कि

एक संस्कृत शब्द है जो नमः या नमस  से बना है, इसका अर्थ नमस्कार, प्रणाम, आधार पूर्वक
नमन होता है यह ईश्वर गुरु या किसी सम्मानित व्यक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पित व्यक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण संकल्प लिया गया नगर क्षेत्र शामली हरित भविष्य" थीम के तहत सघन वृक्षारोपण अभियान निरंतर चलाया जाएगा हम सभी को आगे बढ़कर इसमें सहयोग करना है, इस अवसर माननीय मंत्री  दिनेश खटीक के साथ-साथ जनपद के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संबोधन किया वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद
 दिनेश खटीक ,राज्य मंत्री, जल शक्ति विभाग, उ.प्र. सरकार रामजीलाल कश्यप  जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी प्रदीप चौधरी पूर्व सांसद  विरेन्द्र सिंह ,पूर्व कैबिनेट मंत्री,तेजेन्द्र निर्वाल जी,पूर्व विधायक,  रमेश गौड़ कश्यप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विनोद मालिक प्रमुख अन्य वक्ताओं संबोधन के बाद मंत्री  दिनेश खटीक ने कहा कि "नमो पार्क" शामली शहर के लिए एक नई सौगात है। यह पार्क न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि लोगों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली भी प्रदान करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
कार्यक्रम  नगर पालिका  सभासद अजय निर्वाल उर्फ बॉबी , धुरंधर निर्वाल, मनोज उपाध्याय , प्रमोद धीमान, डॉ राजेंद्र संगल, गुलजार ,तोहिद रहमानी, संदीप कुमार, देवा गौड , हरि ओम पाठक  , अधिशाषी अधिकारी, एवं कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.