पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की (DV/PST) प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शामली : पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह द्वारा जनपद शामली में प्रचलित उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन, पहचान परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भर्ती प्रक्रिया में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अभ्यर्थी के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.