शामली में आयुष मलिक प्रकरण में नया मोड़: AI से बनाया गया फर्जी वीडियो, महाराष्ट्र के युवक पर मुकदमा

शामली :  बहुचर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में मंगलवार को एक नया मोड़ सामने आया, जब सोशल मीडिया पर आयुष का एक और वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में आयुष को अपनी मर्जी से इस्लाम स्वीकार करने की बात दोहराते हुए दिखाया गया, लेकिन पुलिस और साइबर टीम की जांच में यह वीडियो एआई तकनीक से तैयार किया गया डीपफेक निकला।
पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र निवासी नूर समा नामक युवक ने कथित रूप से आयुष के पुराने वीडियो और आवाज का इस्तेमाल कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से नया वीडियो तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की जांच में वीडियो फर्जी पाया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
BJP सभासद की शिकायत पर हुआ खुलासा
स्थानीय भाजपा सभासद निशिकांत संगल द्वारा पुलिस को शिकायत दिए जाने के बाद मामले की तकनीकी जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि वीडियो को डिजिटल तरीके से एडिट कर नया रूप दिया गया था।
पहले वीडियो को बताया गया वास्तविक
पुलिस का कहना है कि पहले सामने आया वीडियो आयुष का वास्तविक बयान था, जिसमें उसने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन की बात कही थी। उसी मामले में चांदनी कुरैशी, उसके पिता इमरान और भाई ताहिर उर्फ भोला पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
फर्जी बहन और तस्वीरों पर भी विवाद
इस मामले में पहले एक युवती ने खुद को आयुष की बहन बताकर वीडियो जारी किया था, लेकिन परिवार ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया था। वहीं दाढ़ी कटे होने की वायरल तस्वीरों को लेकर भी कई तरह की अफवाहें फैलीं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
एसपी की चेतावनी एन पी सिंह ने कहा कि मामले पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर एआई जनित या भ्रामक सामग्री प्रसारित कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.