1 करोड़ 80 लाख की लागत से 250 डिजीटल व नाईट विजन कैमरों से शहर होगा हाईटेक

शामली - नगर की सूरत बदलना व इसको हाईटेक बनाना नगर पालिका का प्रथम दायित्व है। शासन द्वारा चलायी जा रही समस्त सुविधाएं हमारे शहर को मिले इसके लिए हम तत्परता के साथ शासन के साथ समन्वय स्थापित कर, शहर के चहुंमुखी विकास व सौन्र्यकरण कराने के लिए पूरी लगनशीलता के साथ कार्य कर रहे है। इसी कडी में शहर को हाईटेक बनाने के लिए 1 करोड 80 लाख रूपये की लागत से 250 डिजीटल नाईट विजन केमरे शामली शहर में लगाये जायेगे। इस प्रोजेक्ट से 250 डिजीटल नाईट विजन केमरों से पूरे शहर पर निगरानी रखी जायेगी। इन केमरों से रात्रि में पूरा स्पष्ट दिखाई देगा तथा इनसे लम्बी दूरी तक के क्षेत्र को कवर किया जा सकेगा। नगर पालिका परिषद् शामली का मुख्य विजन नगर की सूरत बदलने के साथ-साथ, शहर के प्रमुख मार्गो, नाले और सार्वजनिक स्थलों का विकास कराना है। शहर को नयी रफ्तार पकड़ाने के लिए आज नगर पालिका परिषद् शामली की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख एजेण्डा राजकीय पुस्तकालय को जमीन उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धित था लेकिन शासन की दो योजनाओं को भी बोर्ड बैठक एजेण्डा में शामिल किया गया। बोर्ड बैठक अपने एजेण्डा अनुसाइइर निर्धारित समय 11.00 बजे श्री अरविन्द संगल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् शामली की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित की गयी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शामली द्वारा बोर्ड बैठक आरम्भ की गयी। बोर्ड बैठक में 22 सभासद व 04 नांमित सभासद उपस्थित रहे। 

बोर्ड बैठक में शासन के माध्यम से शिक्षा विभाग शामली द्वारा प्रेषित पत्र जिसमें राजकीय पुस्तकालय शामली के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव अध्यक्ष महोदय द्वारा बोर्ड के समक्ष रखा गया जिसमें नगर क्षेत्र शामली माजरा रोड स्थित नमो पार्क के निकट पालिका की भूमि है जिसमें से 500वर्गगज भूमि को राजकीय पुस्तकालय निर्माण हेतु शिक्षा विभाग शामली को दिया जा सकता है। इस प्रस्ताव पर अध्यक्ष महोदय द्वारा बोर्ड से विचार मांगे गये। विचरोपरान्त सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया तथा समस्त कार्यवाही हेतु अध्यक्ष महोदय को सदन द्वारा अधिकृत किया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि राजकीय पुस्तकालय हेतु जमीन पालिका उपलब्ध करायेगी तथा लाइब्रेरी का निर्माण कार्यदायी संस्था कन्सट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज, उ0प्र0 जल निगम सहारनपुर के द्वारा कराया जायेगा। इस परियोजना के लिए शासन से प्रथम किश्त के रूप में 90 लाख रूपये प्राप्त हो चुके है। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा शासन की योजना का प्रस्ताव सदन के सम्मुख रखा। जिसमें नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि शामली नगर पालिका क्षेत्र के अन्र्तगत स्थित प्रमुख चैराहों पर ट्रैफिक सिंगनल लाईट लगवायी जाये। विचारोपरान्त सम्पूर्ण हाउस द्वारा शासन की इस योजना का स्वागत करते हुए, प्रस्ताव को पास किया गया तथा नगर क्षेत्र के प्रमुख चैराहों पर ट्रैफिक सिंगनल लाईट लगवाने के लिए चैराहों का चिन्हीकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी द्वारा किया गया। बोर्ड बैठक में सभासद अजीत निर्वाल,सभासद श्रीमती नीरज देवी,सभासद अरविन्द खटीक,सभासद राजीव गोयल,सभासद श्रीमती फिरदौस, सभासद श्रीमती सविता,सभासद अजय निर्वाल उर्फ बोबी,सभासद श्रीमती स्नेह,सभासद प्रमोद जांगिड,सभासद आशीष गुप्ता, सभासद श्रीमती पूजा,सभासद हसीन अंसारी,सभासद श्रीमती शाहिदा मंसूरी,सभासद अनिल कुमार उपाध्याय,सभासद श्रीमती शहनाज,सभासद तोहिद रहमानी,सभासद डॉ0 राजेन्द्र संगल,सभासद श्रीमती बबिता गुप्ता,सभासद धुरेन्द्र निर्वाल,सभासद निशिकांत सिंघल,सभासद विनोद तोमर,सभासद रोबिन गर्ग,नांमित सभासद हरिओम पाठक,श्रीमती संगीता जिन्दल,श्रीमती मीरा चावला,देवानन्द गौड,कर अधीक्षक योगेश कुमार,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल सिंह,अवर अभियन्ता जलकल हर्षित गर्ग,लिपिक अनिल कुमार शर्मा, प्रदीप बिडला, अमित पंवार,साजिद अहमद,वसीम अहमद,वैभव गर्ग,अनिल मेट,आशु,मदनपाल,आशीष बिडला, गंगाराम आदि उपस्थित रहें।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.