यातायात पुलिस द्वारा जनपदभर में कड़ी कार्रवाई करते हुए 425 वाहनो के चालान काटे

शामली - पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में जनपद शामली में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु “No Helmet No Fuel” अभियान को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस शामली द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं पेट्रोल पंप क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों की जांच करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कठोर चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि “No Helmet No Fuel” नियम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन चालक को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए। पुलिस टीम द्वारा आमजन को भी सुरक्षित वाहन संचालन एवं यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। हेलमेट केवल नियम नहीं बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कवच है l अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 425 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिनमें से 342 मामले बिना हेलमेट वाहन संचालन से संबंधित पाए गए।  नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई तथा मौके पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शामली पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.