अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 पव्वे देशी शराब बरामद की
शामली : थाना कोतवाली शामली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली शामली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र शाहनवाज निवासी कबाड़ी बाजार सराय तथा मोबीन पुत्र शकील निवासी हाजीपुरा नाला पटरी, थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 41 पव्वे देशी शराब बरामद की है। मामले में थाना कोतवाली शामली पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शामली पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.