किवाना में युवक की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

शामली : थाना कांधला क्षेत्र के गांव किवाना में युवक की गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 20 जून को गांव किवाना निवासी प्रदीप पुत्र काला अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए बड़ौत स्थित आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां 22 जून को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कांधला में नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र स्वर्गीय जगमेर निवासी ग्राम किवाना, थाना कांधला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एवं दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.