चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर दबोचे, चोरी की दो बाइक और दो छुरे बरामद

शामली :  पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने ग्राम लिलौन से मील रोड पर चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और दो अवैध छुरे बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद पुत्र हसन निवासी ग्राम हलगोया, थाना रामपुर मनिहारन (सहारनपुर) तथा आकाश कुमार पुत्र सुरेश निवासी मोहल्ला रामसागर, थाना आदर्श मंडी (शामली) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की एक हीरो पैशन प्रो और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। साथ ही दोनों के पास से दो अवैध छुरे भी मिले। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली शामली में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी राशिद के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आकाश कुमार के खिलाफ भी इसी मामले में आयुध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर के नेतृत्व में कोतवाली शामली पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.