कांधला में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग में चढ़ा हत्थे नहर पटरी से दबोचा गया आरोपी, 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
शामली : शामली पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांधला थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कांधला पुलिस ने असदपुर-जिडाना नहर पटरी से अकबर पुत्र राशिद, निवासी मोहल्ला मिर्दगान, कस्बा एवं थाना कांधला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.