गंगेरू में खूनी संघर्ष पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी दबोचे

शामली - कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष और एक-दूसरे पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी बरामद किए हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार 27 जून को गांव गंगेरू में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट और जानलेवा हमला हुआ। घटना के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में कांधला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस्तकार उर्फ छाको, अकबर, शाहिल अब्बास, रजी हैदर, इजम, समीर और अजादार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे तथा एक प्लास्टिक कट्टे में ईंट-पत्थर बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.