बनत के पास चेकिंग के दौरान आदर्शमंडी पुलिस की कार्रवाई, 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद

शामली - संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आदर्शमंडी पुलिस ने एक युवक को अवैध 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आदर्शमंडी थाना पुलिस ने सहारनपुर हाईवे पर कस्बा बनत के निकट चेकिंग के दौरान आकाश पुत्र अरविन्द निवासी मोहल्ला जवाहर नगर,कस्बा बनत को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपचन्द,हेड कांस्टेबल संजीव कुमार शर्मा तथा कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.