ऑपरेशन सवेरा' के तहत 47 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
शामली : पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना झिंझाना क्षेत्र से एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, चौसाना निवासी उस्मान पुत्र नूरदीन को 238 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना झिंझाना में मु.अ.सं. 336/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/29 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस टीम ने की।
शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें और जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान में सहयोग करें।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.