336 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 67 लाख रुपये

शामली - जनपद शामली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 336 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 67 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार,यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के नेतृत्व,अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में की गई। कोतवाली शामली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम उर्फ काला पुत्र जमशेद निवासी ग्राम गोगवान, थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली शामली में मुकदमा संख्या 298/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है और उसके फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कैराना, झिंझाना और कोतवाली शामली थानों में चोरी,अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

उपनिरीक्षक खूब सिंह,उपनिरीक्षक विपिन कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल भगत भाटी,सुमित कुमार,सौरभ धामा और सुनील कुमार थाना कोतवाली शामली। शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें और जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान में सहयोग करें।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.