49 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, कैराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शामली : जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत कैराना पुलिस ने एक महिला मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना कैराना पुलिस ने ग्राम तितरवाड़ा निवासी मानो पुत्री बोबी पत्नी सारिक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के कब्जे से 49 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। मामले में थाना कैराना पर मु0अ0सं0 243/26 धारा 8/29/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब आरोपी महिला के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
गिरफ्तार आरोपी:
मानो पुत्री बोबी पत्नी सारिक, निवासी ग्राम तितरवाड़ा, थाना कैराना, जनपद शामली।
बरामदगी:
49 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 अनिरुद्ध कुमार, म0है0का0 प्रीति त्यागी, है0का0 पंकज एवं का0 निशांत थाना कैराना।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें और जनपद को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.