डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, 18 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी

शामली : जनपद शामली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना बाबरी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना बाबरी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने गंगेरू निवासी मुस्लिम पुत्र जाकिर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपी स्मैक कहां से प्राप्त करता था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद शामली पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.