शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानाचार्या शशि चौहान को मिला "भारत शिक्षा रत्न सम्मान-2026"

शामली : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि चौहान को "भारत शिक्षा रत्न सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया।
लायंस मंडल 321 C1 के गवर्नर लायन आदित्य गुप्ता के "एक दिन एक एक्टिविटी" ध्येय वाक्य के अंतर्गत पूरे मंडल में 150 शिक्षाविदों को सम्मानित करने की श्रृंखला में लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्या शशि चौहान को यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए किए गए विशेष प्रयासों के लिए दिया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें भारत शिक्षा रत्न गोल्डन मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब शामली क्राउन के अध्यक्ष लायन अंकुर गोयल ने कहा कि शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। शिक्षक और शिक्षाविद ही राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने प्रधानाचार्या को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ. नीरज वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षा क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्वों के कार्यों को समाज के सामने लाने का माध्यम बनते हैं और अन्य शिक्षाविदों को भी नवाचार एवं उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रधानाचार्या शशि चौहान ने सम्मान प्राप्त करने के बाद लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन एवं लायंस क्लब शामली क्राउन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना ही विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।
विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने प्रधानाचार्या को मिली इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षा के प्रति समर्पण और गुणवत्ता का प्रतीक है।
इस अवसर पर लायंस क्लब शामली क्राउन के अध्यक्ष लायन अंकुर गोयल, सचिव लायन विजय संगल, कोषाध्यक्ष रुपेश गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन डॉ. नीरज वशिष्ठ एवं लायन अंकित जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.