रेत खनन के पट्टे में पार्टनर बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

शामली - रेत खनन के आवंटित पट्टे में साझेदार बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार,शिव विहार रेलपार निवासी गीता देवी पत्नी श्रवण कुमार एवं संदीप कुमार पुत्र चरण सिंह ने थाना आदर्श मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बनी सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी सालासर अपार्टमेंट, शंकर विहार कॉलोनी, अलीगढ़ ने रेत खनन के आवंटित पट्टे में पार्टनर बनाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की धनराशि धोखाधड़ी एवं छलपूर्वक प्राप्त कर ली। मामले में थाना आदर्श मंडी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनी सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह, हाल निवासी फ्लैट नंबर-306 सालासर अपार्टमेंट शंकर विहार कॉलोनी,थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़,स्थायी निवासी ग्राम रतनपुर थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.