500 ग्राम चरस के साथ कांधला पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई

शामली : जनपद शामली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना कांधला पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।पुलिस के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलीम पुत्र इस्तकार निवासी सलैमपुर रोड, कस्बा व थाना कोतवाली शामली, जनपद शामली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर थाना कांधला में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-267/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी के मादक पदार्थों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक रामकिशन, थाना कांधला
कांस्टेबल सुमित कुमार
कांस्टेबल सुशील बुटार
शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें और जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान में सहयोग करें।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.