चेन स्नैचिंग का खुलासा: शामली पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

शामली - थाना कोतवाली शामली पुलिस और स्वाट टीम शामली ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खेड़ीकरमू क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का महज एक दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चेन स्नैचर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन,अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को ग्राम खेड़ीकरमू में महिला अंजली पत्नी सतीश कुमार अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के संबंध में कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। बाईपास पर घेराबंदी,बदमाशों ने की फायरिंग 14 जुलाई को चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को संदिग्ध बाइक सवारों की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बाईपास क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से फहीम उर्फ छोला पुत्र सलीम निवासी किदवईनगर,थाना खालापार,जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गया,जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय शामली रेफर किया गया। वहीं उसका साथी आदी उर्फ अदनान अंधेरे और खड़ी फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कांबिंग और दबिश जारी है।
लूटी गई सोने की चेन एक तमंचा .315 बोर दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस वारदात में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल (UP12CE2241) गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार फहीम उर्फ छोला पर मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चोरी का माल रखने, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ शामली कोतवाली में चेन स्नैचिंग और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.