थाना झिंझाना पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के क्रम में 02 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार कब्जे से अवैध 640 ग्राम स्मैक बरामद
शामली : पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है । इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के प्रभावी नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.07.2026 को में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्कर जावेद पुत्र रियासत निवासी ग्राम औदरी थाना झिंझाना जनपद शामली व सादिक पुत्र शाहदीन ग्राम बरनावी थाना कैराना जनपद शामली को अवैध 640 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ 28 लाख रुपये) सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना पर मु0अ0सं0 357/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है । शामली पुलिस जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें ।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.