जनपद शामली मे मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा हाऊस ऐरेस्ट पेपर लीक सहित कई मामलो को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे कांग्रेसी

शामली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को जनपद आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित था। पेपर लीक, चंदा चोरी व किसानों से जुडे कई मुद्दो को लेकर कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा (सींगरा) के द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कराए जाने की अनुमानित जिलाधिकारी से मांगी गई थी। गुरुवार देर रात स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र कसाना के दिशानिर्देश पर अहमदगढ चोकी प्रभारी अशोक कुमार  पुुलिस टीम के साथ पहुंचे जिसके उपरांत कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा को उनके जाट फार्म स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस के यूवा  प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने बताया कि छात्रों, किसानो व क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दो को लेकर मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र देना चाहते थे। देश मे लगातार हो रहे पेपर लीक, किसानों की खाद बीज की समस्या,  पेट्रोल-डीजल व रशोई गैस के बढे हुए दाम, जनपद मे गौवंश संरक्षण व लगातार बंंद की जा रही गोशालाओं, गाॅय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने व ऊन ब्लॉक के खादर क्षेत्र मे महिला महाविद्यालय एवं खेल के मैदान की स्वीकृति आदि की मांग कांग्रेेस का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य मंत्री के समक्ष रखना चाहता था लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार मे  मंदिरो से जनता द्वारा दिया गया दान व जनता द्वारा दिये गए जनादेश की चोरी हो रही है। प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, निवर्तमान जिला महासचिव योगेश भारद्वाज, जिला महासचिव पुनीत शर्मा,सोनू शर्मा रामडा, युवा जिलाउपाध्यक्ष वीशू शर्मा ऐरटी, जिलाउपाध्यक्ष नासिर चोधरी, जिला सचिव अंशुल शर्मा,अमन शर्मा आदि के नाम शासन को भेजे गए थे।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.