विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना ने भारत सरकार के गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

शामली  :  विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना ने भारत सरकार के गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शामली के माध्यम से सौंपकर उज्जैन (मध्य प्रदेश) स्थित मौनतीर्थ पीठ आश्रम के पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरी जी महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन पर हुए कथित जानलेवा हमलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कहा गया कि स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरी जी महाराज लंबे समय से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि उनके आश्रम एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में समय-समय पर शासन-प्रशासन को शिकायतें और सूचनाएं दी गई हैं। इन शिकायतों का उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर विधिसम्मत परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
ज्ञापन में मांग की गई कि सक्षम सुरक्षा एजेंसियों से सुरक्षा जोखिम का आकलन कराया जाए, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर साध्वी मीनाक्षी भैरवी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, संत प्रकोष्ठ), शिवदास महाजन (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जितेंद्र सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), एडवोकेट नंदनी शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव), राधेश्याम सैनी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), डॉ. मुरली महाजन (राष्ट्रीय महासचिव), गौरव अरोड़ा (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), मनीष राय (हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. सुनील जाधव (महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष), अरुणकांत जादव (गुजरात प्रदेश अध्यक्ष), तृप्ति मिलन शाहा (महिला प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र), सुरेश सैनी (राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष), रंजीत कुशवाहा (युवा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश) सहित अनेक पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग का समर्थन किया।
ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी, जिला अध्यक्ष सूर्यागिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट चरत गिरी, प्रदेश मंत्री आनंद सैनी, सतीश खुराना, जिला उपाध्यक्ष सुशील चावला, विश्वास निर्वाल, बिजेंद्र सैनी, इंद्रवीर सैनी, जिला सचिव कुलदीप जांगिड़, महावीर सैनी, राहुल दीवाना, पवन पांचाल, रामकुमार सैनी, राहुल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अविनाश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.