रामशाला में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली शामली पुलिस की कार्रवाई
शामली - कोतवाली शामली पुलिस ने मारपीट,गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार,4 जुलाई 2026 की रात मोहल्ला रामशाला,गणेश चौक में बालेश पुत्र स्व.श्रीपाल सिंह पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली शामली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित अंकित पुत्र भारत भूषण, निवासी पट्टी चौधरान, थाना बड़ौत, जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पूनिया और कांस्टेबल राहुल तालियान की टीम ने की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.