खेत से चोरी हुए कृषि उपकरण बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
शामलीजनपद के झिंझाना थाना पुलिस ने ग्राम पिण्डोरा में खेत स्थित नलकूप से कृषि उपकरण चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक स्प्रे मशीन और कृषि उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को ग्राम पिण्डोरा निवासी रविन्द्र पुत्र संसार सिंह के खेत पर लगे नलकूप से अज्ञात चोर कृषि उपकरण चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के निर्देशन में झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील उर्फ मक्खन पुत्र ओम सिंह तथा संजीव पुत्र जसवीर, दोनों निवासी ग्राम पिण्डोरा, को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक स्प्रे मशीन और एक कृषि उपकरण बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ इसी मामले में पूर्व से मुकदमा दर्ज है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.