सुनार पर लाखों की चोरी का माल खरीदने का आरोप

शामली : जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र में बिजनौर पुलिस ने दबिश देकर तीन सराफा व्यापारियों को  चोरी का माल खरीदने के आरोप में हिरासत में लिया। उनके कब्जे से खरीदे हुए कुछ जेवरात भी बरामद किए गए। पकड़े गए सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने तो आधार कार्ड देखने के बाद ही जेवरात खरीदे थे।


आप को बता दे कि एक बार फिर चोरी का माल खरीदने के मामले में थाना भवन के सर्राफा व्यापारी चर्चा में है जहां आज दिन में  बिजनौर के अफजलगढ़ थाना पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक महेश कुमार टीम के साथ थानाभवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व किराए पर रहने वाले एक युवक और उसकी पत्नी ने मकान मालिक के जेवर व नगदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में पीड़ित दिलशाद निवासी कस्बा व थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर की तहरीर पर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया हुआ है। जहां आज पुलिस ने जब आरोपित महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया तो उन्होंने पुलिस में बताया कि उन्होंने चोरी किए गए गहनों को थानाभवन के घंटाघर चौक के आसपास स्थिति सराफा व्यापारियों की दुकानों पर बेचने की बात कबूल की। इस सूचना के आधार पर बिजनौर पुलिस ने स्थानीय स्तर पर दबिश देकर मुनीर, हामिद और बाबू नाम के तीन सराफा व्यापारी की दुकान पर पहुंची और आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद किए। वहीं दूसरी ओर, हिरासत में लिए गए दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने महिला और उसके पति से पूरी सतर्कता के साथ गहने खरीदे थे। दुकानदारों का तर्क है कि उन्होंने जेवरों की पूरी कीमत चुकाई थी, खरीदार की वीडियो बनाई थी और उनके पहचान पत्र आधार कार्ड पर खरीदे गए जेवर का पूरा विवरण, कीमत लिखवाकर हस्ताक्षर भी करवाए थे। व्यापारियों का कहना है कि एक आम खरीदार के साथ इससे अधिक सतर्कता और क्या बरती जा सकती है।

पकड़े गए,आरोपीयो के भाई शमशाद व पिता मोहम्बद अहमद थानाभवन से चेयरमैन के प्रत्याशी रह चुके है।जबकि एक दुकानदार के भाई को तीन महीने पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।जिसमें दस लेकर मामला को रफादफा किया गया था।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.