कांवड़ मार्ग पर मीट और शराब पर रोक

शामली : शामली में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद नगर पालिका ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट और शराब की दुकानों के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। संबंधित दुकानदारों को नोटिस थमाकर नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है।
30 जुलाई से 12 अगस्त तक कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को बाहर से पूरी तरह ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिवभक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। नगर पालिका की टीम ने फव्वारा चौक, आजाद चौक सहित कई इलाकों में अभियान चलाकर दुकानदारों को नोटिस दिए। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित 8 से 10 दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर पालिका अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.