ढाई लाख की स्प्लाइसिंग मशीन चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

शामली - शामली कोतवाली पुलिस ने स्प्लाइसिंग मशीन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये कीमत की दो स्प्लाइसिंग मशीन और घटना में प्रयुक्त हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार,18 जुलाई को दयानंद नगर निवासी रवि सिंह ने अपने घर से दो फाइबर ऑप्टिक स्प्लाइसिंग मशीन चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली शामली में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने जांच और चेकिंग अभियान के दौरान घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि पुत्र धीरेंद्र उर्फ पप्पन निवासी मोहल्ला दयानंद नगर, थाना कोतवाली शामली तथा कासिफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासी मोहल्ला हाजीपुरा नाला पटरी, थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की गई दो स्प्लाइसिंग मशीन (अनुमानित कीमत लगभग ₹2.50 लाख) और वारदात में प्रयुक्त हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शामली से

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.