ट्यूबवेल से बिजली की केबल चोरी का खुलासा, कांधला पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शामली : कांधला थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से विद्युत केबल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब 8 से 10 मीटर लंबी काले रंग की विद्युत केबल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 20/21 जुलाई की रात थाना कांधला क्षेत्र के ऐलम निवासी सुभाष चन्द के एनएच-709 स्थित पंवार होटल के पास खेत में लगे ट्यूबवेल से अज्ञात चोर बिजली की केबल चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना कांधला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गुरुवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कांधला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम कनियान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई विद्युत केबल बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में उपनिरीक्षक सचिन त्यागी, उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल कर्मजीत और हेड कांस्टेबल मुनेन्द्र की टीम शामिल रही।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.