साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, कैराना साइबर हेल्पडेस्क ने लौटाए ₹16,466

शामली : साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कैराना थाना साइबर हेल्पडेस्क ने एक पीड़ित की ₹16,466 की पूरी ठगी गई राशि वापस कराकर बड़ी राहत दिलाई है।

पुलिस के अनुसार, रमन शर्मा निवासी ग्राम पंजीठ, थाना कैराना के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी हासिल कर ₹16,466 की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कैराना साइबर हेल्पडेस्क ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में साइबर हेल्पडेस्क ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित रमन शर्मा ने शामली पुलिस और कैराना साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी, सीवीवी या क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.