दहेज हत्या मामले में शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति और सास गिरफ्तार

शामली : आदर्श मंडी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति और सास शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में हुई कथित दहेज हत्या के मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत आदर्श मंडी पुलिस ने रवि पुत्र रामकुमार उर्फ भलवा तथा राज्जो पत्नी रामकुमार उर्फ भलवा, निवासी ग्राम कसेरवां खुर्द (छोटा कसेरवां), थाना आदर्श मंडी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक गिरीशचंद, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, महिला हेड कांस्टेबल निधि चौहान, महिला हेड कांस्टेबल संगीता तथा कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.