शामली पुलिस का अभियान तेज, पांच थानों की संयुक्त कार्रवाई में 15 वारंटी और NBW अभियुक्त गिरफ्तार
शामली : जनपद में वांछित और न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कैराना, थानाभवन, झिंझाना, कोतवाली शामली और बाबरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में झिंझाना क्षेत्र के सबसे अधिक वारंटी शामिल हैं, जबकि कैराना, थानाभवन और कोतवाली शामली पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
शामली पुलिस का कहना है कि फरार और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.