जनसुरक्षा को मिलेगा नया आयाम, मन्ना माजरा पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण

शामली :  जनपद शामली में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना कोतवाली शामली क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित मन्ना माजरा पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने कहा कि नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में जनसुरक्षा को नया आयाम मिलेगा और पुलिसिंग अधिक प्रभावी एवं त्वरित होगी।
एन.पी. सिंह ने कहा कि चौकी के संचालन से आमजन की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण होगा, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी तथा पुलिस की क्षेत्र में मौजूदगी और प्रतिक्रिया समय बेहतर होगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शामली पुलिस आमजन की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा नई चौकी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.