बाबरी पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

शामली - थाना बाबरी पुलिस ने ग्राम हिरणवाड़ा-कैड़ी मार्ग पर हुई लूट की घटना में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹6,000 की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को ग्राम कैड़ी निवासी जुनैब ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हिरणवाड़ा-कैड़ी मार्ग पर उनका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद बाबरी पुलिस ने 26 जुलाई को घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों समीर और सयान उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया था।

शेष आरोपियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस ने वांछित आरोपी हसीन पुत्र महमूद, निवासी ग्राम जोगियाखेड़ा,थाना फुगाना,जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले में शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की ₹6,000 नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बाबरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.