खेत पर पानी लगाने गए किसान की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी

कैराना : खेत पर पानी लगाने गए किसान की इलेक्ट्रिक स्कूटी को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। 

कैराना थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी किसान संजीव ने शामली कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी संख्या यूपी-19 आर 2115 से कैराना-शामली मार्ग पर महावीर फार्म हाउस के सामने स्थित खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। उसने अपनी स्कूटी को ट्यूबवेल पर खड़ा कर रखा था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने खेत पर खड़ी उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चुरा लिया। पीड़ित किसान ने पुलिस से उसकी स्कूटी बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र गौतम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.