शामली पुलिस की कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
शामली : पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशू पुत्र धर्मवीर, निवासी मोहल्ला शांति नगर, शौर्य गार्डन के पास, थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पूनिया, हेड कांस्टेबल नकुल कुमार और कांस्टेबल राहुल तालियान शामिल रहे।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.