दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली शामली पुलिस की कार्रवाई

शामली :  थाना कोतवाली शामली पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को मृतका के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली शामली में दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे महिला अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली शामली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त पप्पू उर्फ सूरज पुत्र दिल्लू, निवासी मोहल्ला मनिहारान, शामली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पूनिया और कांस्टेबल राहुल तालियान शामिल रहे।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.