कांधला पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
शामली : जनपद में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस ने शाहरूख पुत्र शाहिद, निवासी नई बस्ती, कस्बा एवं थाना कांधला, जनपद शामली को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरदीप तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.