श्रावण कांवड़ यात्रा-2026: एसपी शामली ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

शामली :  श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह ने सोमवार को थाना कैराना क्षेत्र के यमुना ब्रिज चौकी के निकट स्थित यमुना घाट, समस्त कांवड़ मार्ग तथा कांवड़ थाना बनत का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.