34 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, झिंझाना पुलिस को बड़ी सफलता

शामली : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शामली पुलिस का “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 155 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान तासीन पुत्र फेरूदीन, निवासी ग्राम नया कुण्डा, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर के रूप में की है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना में मु0अ0सं0 402/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।
बरामदगी:
155 ग्राम अवैध स्मैक
अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल लक्षेन्द्र एवं कांस्टेबल अनुज कुमार, थाना झिंझाना।
शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करें और “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए जनपद को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.