कांधला में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शामली : जनपद शामली में वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चेकिंग के दौरान पुलिस की एक 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर/गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त 2026 को थाना कांधला पुलिस पुलिस चौकी खन्द्रावली के पास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने पीछा कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मोटरसाइकिल सवार के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इनाम उर्फ धुरी पुत्र अफजल उर्फ अफजाल, निवासी मौहल्ला आर्यपुरी, कस्बा एवं थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना कैराना में दर्ज मु0अ0सं0 394/2026, धारा 109(1)/351(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह हिस्ट्रीशीटर/गैंगस्टर अभियुक्त है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
.32 बोर की एक पिस्टल
.32 बोर का एक खोखा कारतूस
.32 बोर के चार जिंदा कारतूस
एक मोबाइल फोन
बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 42 अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह, थाना कांधला मय पुलिस टीम शामिल रही।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.