वीडियो वायरल होने पर वर्मा मार्केट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
शामली : वर्मा मार्केट में कथित देह व्यापार से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर रेट को लेकर बातचीत किए जाने के दावे सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी की ओर से कार्रवाई किए जाने और गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में वर्मा मार्केट स्थित भगत जी की दुकान के ऊपर कथित रूप से चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बातचीत दिखाई देने का दावा किया गया था। वीडियो वायरल होते ही मामला अधिकारियों तक पहुंचा और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आया सिस्टम!
अब पुलिस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और इस पूरे मामले से कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे और भी कार्रवाई हो सकती है।
फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई से वर्मा मार्केट प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.