51 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन सवेरा में कैराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शामली : जनपद शामली में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत कैराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 256 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई 17 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
मंडावर का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनफैद पुत्र मुकरीम निवासी ग्राम मंडावर, थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कैराना में मु0अ0सं0 543/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
तस्करी के नेटवर्क की खंगाली जा रही कड़ियां
पुलिस अब आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में—
- उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार, थाना कैराना
- हेड कांस्टेबल प्रमेश कुमार, थाना कैराना
- कांस्टेबल निशांत कुमार, थाना कैराना
शामिल रहे।
पुलिस की अपील—नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें
शामली पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए सामूहिक प्रयास से जनपद शामली को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।
ऑपरेशन सवेरा के तहत 51 लाख की स्मैक की बरामदगी ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.