होटल में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला गिरफ्तार
शामली : थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल रेडिएंट पर छापेमारी की। संयुक्त पुलिस टीम ने मौके से तीन पुरुषों और एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, 3,460 रुपये नकद और होटल का एक रजिस्टर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 की रात थाना आदर्श मंडी पुलिस को एमएसके रोड स्थित होटल रेडिएंट में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर शामली जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना आदर्श मंडी और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन पुरुष आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज निर्वाल निवासी चौधरी चरण सिंह कॉलोनी, थाना आदर्श मंडी, प्रशांत शर्मा उर्फ नितेश निवासी ग्राम दादरी, थाना दौराला, मेरठ तथा जतिन निवासी दयानंद नगर, शामली शामिल हैं। एक महिला आरोपी की पहचान पुलिस द्वारा जारी विवरण में सार्वजनिक नहीं की गई है।
मोबाइल, नकदी और होटल का रजिस्टर बरामद
पुलिस टीम ने मौके से 04 मोबाइल फोन, 3,460 रुपये नकद और होटल का 01 रजिस्टर बरामद किया। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान और रजिस्टर को जांच में शामिल किया जा रहा है।
मामले में थाना आदर्श मंडी पर मु0अ0सं0 199/26, धारा 3/4 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
होटल संचालक की तलाश, अन्य लोगों की भूमिका की जांच
पुलिस के मुताबिक मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मोनिका चौहान समेत थाना आदर्श मंडी और महिला थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल में संचालित गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि कथित गतिविधि में होटल संचालक समेत अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे और इसकी गतिविधियां कितने समय
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.