शामली पुलिस का विशेष यातायात अभियान, 409 वाहनों के चालान

शामली : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शामली पुलिस ने मंगलवार को जनपद में विशेष यातायात अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की।
अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
409 वाहनों के चालान, 259 बिना हेलमेट
“No Helmet, No Fuel” अभियान के तहत यातायात पुलिस ने कुल 409 वाहनों के चालान किए। इनमें 259 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
इसके अलावा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस की अपील
शामली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सुरक्षित यातायात—सुरक्षित जीवन।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.